Monika garg

Add To collaction

लेखिनी वार्षिक लेखन प्रतियोगिता# लेखनी के नाम

प्रिय लेखिनी,
                   आप से मिलकर खुशी हुई। वास्तव मे ये मंच एक सार्थक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है कितने ही ऐसे लेखक या कवि होते होगे पहले समय मे जिन की रचनाएं यूं धूल फांक रही होती होगी बंद डायरियों मे।
                   उनका भी दिल करता होगा कि कोई उनको पढ़ें ।पर हर कोई किताब या रचना पब्लिश नही करवा सकता कवियों और लेखकों की चप्पलें घिस जाती होगी अपनी रचना छपवाने के लिए । लेकिन फिर भी निराशा हाथ लगती है
                   औरों कि क्या कहूं ये मेरे साथ भी हुआ है मै बहुत छोटी उम्र से लिखती रही हूं लेकिन मेरी सारी रचनाएं डायरी में बंद रहती थी।एक बार पिताजी ने मेरी रचना पढ़कर कहा था कि मेरी बेटी की रचनाएं अगर पेपर मे छप जाए तो मेरी बेटी को भी एक लेखिका के रूप में पहचान मिले।
                   ये काम प्रतिलिपि ने किया मैंने सब से पहले प्रतिलिपि पर लिखना शुरू किया। वहां थोड़ी थोड़ी पहचान मिली तब साहित्य सरोवर समूह से मैं जुड़ी। यहां मुझे आलिया जी की मदद से लेखिनी तक पहुंचने का रास्ता मिला।
                   सच मे यह एक ऐसा मंच है जहां पर लेखक व लेखिकाओं के सपनों को साकार किया जाता है।मैने बहुत सी रचनाएं यहां प्रकाशित की है मैंने बहुत सी प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया।जैसे रविवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, दैनिक लेखन प्रतियोगिता आदि अब मै इसमे कोई स्थान नही बना सकी तो ये मेरा दुर्भाग्य है।
                   अभी भी दो प्रतियोगिता में भाग ले रखा है एक वार्षिक लेखन प्रतियोगिता,दूसरी उपन्यास लेखन प्रतियोगिता अब राम जाने इसमे कोई स्थान बना पाते है या नही।बस हमारी तो यही प्रार्थना है भगवान से हमारी लेखनी मंच दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करती रहे।
                   धन्यवाद ।
आप के मंच की एक अदना सी लेखिका
              मोनिका गर्ग
              23.2.22

   15
8 Comments

Gunjan Kamal

11-Mar-2022 09:18 PM

बिल्कुल सही कहा आपने मैम

Reply

Monika garg

12-Mar-2022 10:24 AM

धन्यवाद

Reply

Seema Priyadarshini sahay

10-Mar-2022 04:51 PM

बहुत खूबसूरत

Reply

Monika garg

10-Mar-2022 10:11 PM

धन्यवाद

Reply

Arman

02-Mar-2022 06:26 PM

बहुत खूब

Reply

Monika garg

03-Mar-2022 08:30 PM

धन्यवाद

Reply